Firebase App Distribution

Firebase App Distribution की मदद से, भरोसेमंद टेस्टर को ऐप्लिकेशन आसानी से उपलब्ध कराए जा सकते हैं. अपने ऐप्लिकेशन को टेस्टर के डिवाइसों पर तुरंत उपलब्ध कराकर, आपको सुझाव/राय या शिकायतें जल्दी और बार-बार मिल सकती हैं. अगर आपने अपने ऐप्लिकेशन में Crashlytics का इस्तेमाल किया है, तो आपको अपनी सभी बिल्ड के लिए, स्थिरता से जुड़ी मेट्रिक अपने-आप मिलेंगी. इससे आपको यह पता चलेगा कि ऐप्लिकेशन को कब लॉन्च किया जा सकता है.


क्या आप इसे इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं?

अपने iOS ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने का तरीका जानें:

Firebase console Firebase CLI fastlane

REST API

अपने Android ऐप्लिकेशन डिस्ट्रिब्यूट करने का तरीका जानें:

Firebase कंसोल Firebase CLI fastlane Gradle REST API

मुख्य सुविधाएं

क्रॉस-प्लैटफ़ॉर्म iOS और Android, दोनों के लिए रिलीज़ से पहले वाले वर्शन को एक ही जगह से मैनेज करें.
तेज़ी से उपलब्ध कराना टेस्टर को ऐप्लिकेशन की शुरुआती रिलीज़ तुरंत उपलब्ध कराएं. इसमें, ऐप्लिकेशन को तेज़ी से इंटिग्रेट किया जा सकता है. साथ ही, एसडीके इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं होती और ऐप्लिकेशन तुरंत डिलीवर हो जाता है.
आपके वर्कफ़्लो के हिसाब से काम करता है Firebase कंसोल, Firebase के कमांड लाइन इंटरफ़ेस (सीएलआई) टूल, fastlane या Gradle (Android) का इस्तेमाल करके बिल्ड डिस्ट्रिब्यूट करें. सीएलआई को लगातार इंटिग्रेशन (सीआई) जॉब में इंटिग्रेट करके, डिस्ट्रिब्यूशन को ऑटोमेट करें.
टेस्टर को मैनेज करना अपनी टेस्टिंग टीमों को ग्रुप में व्यवस्थित करके मैनेज करें. ईमेल से न्योता भेजकर, जांच करने वाले नए लोगों को आसानी से जोड़ें. इससे उन्हें शामिल होने की प्रोसेस के बारे में जानकारी मिलती है. अपने ऐप्लिकेशन के चुनिंदा वर्शन के लिए, हर टेस्टर का स्टेटस देखें. इससे पता चलता है कि किसने टेस्टिंग का न्योता स्वीकार किया है और ऐप्लिकेशन डाउनलोड किया है. ऐप्लिकेशन में सुझाव/राय देने या शिकायत करने की सुविधा चालू करें, ताकि टेस्टर से रिलीज़ से पहले के ऐप्लिकेशन के बारे में सुझाव/राय या शिकायत पाना आसान हो.
Android ऐप्लिकेशन बंडल के साथ काम करता है Google Play में, अपने Android ऐप्लिकेशन बंडल की रिलीज़ को टेस्टर के साथ शेयर करें. App Distribution Google Play की, संगठन में काम करने वालों के साथ ऐप्लिकेशन शेयर करने की सेवा के साथ इंटिग्रेट होता है. इससे, ऐप्लिकेशन की टेस्टिंग और लॉन्च करने की प्रोसेस को आसान बनाया जा सकता है.
Crashlytics के साथ काम करता है Crashlytics के साथ मिलकर, टेस्ट के डिस्ट्रिब्यूशन की स्थिरता के बारे में अहम जानकारी पाएं.

लागू करने के तरीके का उदाहरण

प्री-रिलीज़ के लिए उपलब्ध अपने गेम का नया बिल्ड अपलोड करें सबसे पहले, App Distribution पर अपना नया APK, AAB या IPA अपलोड करें. इसके लिए, Firebase कंसोल, fastlane, Gradle या सीएलआई टूल का इस्तेमाल करें.
टेस्टर को न्योता देना इसके बाद, उन टेस्टर को जोड़ें जिन्हें आपको अपना ऐप्लिकेशन आज़माने के लिए भेजना है. टेस्टर को एक ईमेल मिलेगा. इसमें, ऐप्लिकेशन को आज़माने के लिए रजिस्टर करने की प्रोसेस के बारे में बताया गया होगा.
सुझाव/राय दें या शिकायत करें टेस्टर से सुझाव, राय या शिकायत पाएं. साथ ही, ऐप्लिकेशन की परफ़ॉर्मेंस का डेटा मॉनिटर करें और अपने ऐप्लिकेशन को बेहतर बनाएं.
नए बीटा वर्शन रिलीज़ करना जब भी आपके पास टेस्टिंग के लिए कोई नया बिल्ड तैयार हो, तो उसे App Distribution पर अपलोड करें. आपके टेस्टर को सूचना दी जाएगी कि आज़माने के लिए एक नया बिल्ड उपलब्ध है.

अगले चरण

सबसे सही तरीके जानें

अपने iOS ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने का तरीका जानें:

Firebase console Firebase CLI fastlane REST API

अपने Android ऐप्लिकेशन डिस्ट्रिब्यूट करने का तरीका जानें:

Firebase कंसोल Firebase CLI fastlane Gradle REST API

App Distribution के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, यहां दिए गए कोडलैब देखें: